Homeबोकारोपचमो केबीपी माइंस क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों का हमला, दो कर्मी...

पचमो केबीपी माइंस क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों का हमला, दो कर्मी गंभीर घायल

पचमो केबीपी माइंस क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों का हमला, दो कर्मी गंभीर घायल
गोमिया
पचमो परियोजना अंतर्गत केबीपी माइंस क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कंपनी से जुड़े कर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में वाहन चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित ने रहावन ओपी पुलिस को आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, केबीपी माइंस में वाहन चालक के पद पर कार्यरत धीरज कुमार (25) ने रहावन ओपी में आवेदन देकर बताया है कि 1 फरवरी को वह केबीपी माइंस से संबंधित पदाधिकारियों रवि रामाचन्द्रा राव, राजगोपाल तथा सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी लालचंद महतो के साथ स्कॉर्पियो वाहन से ग्राम बघरैया, पंचायत पचमो क्षेत्र में गए थे।
इस दौरान केबीपी खनन पट्टा क्षेत्र में बने अवैध कोयला खनन मुहाने के पास लगभग 15–20 अज्ञात लोग अवैध कोयला निकासी करते मिले। वाहन को देखते ही सभी लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में से कुछ लोग लाठी, डंडा, पत्थर और धारदार हथियार से लैस थे।
धीरज कुमार के अनुसार उसे लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पर पदाधिकारी रवि रामाचन्द्रा राव पर भी हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ में चोट लगी है। हमलावरों ने वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के बाद वे घायल अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल, घाटो (वेस्ट बोकारो) पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रवि रामाचन्द्रा राव को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। इस संबंध में गोमिया इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!