गोमिया में कांग्रेस व व्यवसायिक संघ की होली मिलन समारोह, होली गीतों पर झूमे लोग
गोमिया
गोमिया प्रखंड में होली पर्व को लेकर कांग्रेस पार्टी एवं गोमिया व्यवसायिक संघ की ओर से अलग-अलग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा होली गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया।
कांग्रेस पार्टी के होली मिलन समारोह में प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए होली की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान होली गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिन पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। कार्यक्रम में जिप सदस्य आकाश लाल सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव राम किशुन रविदास, प्रखंड उपाध्यक्ष अभय सिन्हा, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, राजकुमार यादव, रोहित यादव, दासु उरांव, अखलाक अंसारी, कारू रविदास, लखन यादव, मुकेश यादव, सुमंजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, अमित वर्णवाल, पंकज जैन, जीतू पांडेय, लाल बच्चन सिंह, कृष्णा सिंह, संजय अग्रवाल, जुल्फिकार आलम और महमूद अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पड़रिया और गोमिया धुर्वा मोड़ बजरंग बली मंदिर टीम के अतुल सिन्हा की संगीत मंडली ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं गोमिया व्यवसायिक संघ की ओर से गोमिया चौक स्थित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां भी कीर्तन मंडली ने होली की गीत और संगीत का आनंद लिया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष पवन साव, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सचिव मनीष कुमार, अंशु कुमार, कृष्णा कुमार, दीपक कुमार, बसंत जायसवाल, सुभाष यादव, मोनू रजक, शंभू श्रीवास्तव, राजू नायक, गौतम साव और भारत साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।
