Homeबोकारोगोमिया प्रखंड कार्यालय में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत

गोमिया प्रखंड कार्यालय में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत

गोमिया प्रखंड कार्यालय में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत
गोमिया
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चल रहे संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ सोमवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के संयुक्त सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में गोमिया प्रमुख प्रमिला चौड़े, सीओ आफताब आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो, मंत्री प्रतिनिधि लुदु मांझी और विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है, जिसके तहत आकांक्षी प्रखंडों में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कार्ययोजना बनाकर उसे धरातल पर उतारा जाएगा।
अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कहा कि गोमिया प्रखंड को विकास के ऐसे मुकाम तक पहुंचाना है, जिससे अन्य प्रखंड भी इसका अनुसरण करने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर मुखिया तेजलाल महतो, शांति देवी, मो. रियाज, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रोजगार सेवक विनय गुरु ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!