HomeBlogBTPS प्लांट में कार्य के दौरान मजदूर की मौ’त, शव रखकर परिजनों...

BTPS प्लांट में कार्य के दौरान मजदूर की मौ’त, शव रखकर परिजनों ने किया मुख्य द्वार जाम

BTPS प्लांट में कार्य के दौरान मजदूर की मौ’त, शव रखकर परिजनों ने किया मुख्य द्वार जाम
बोकारो थर्मल/डेस्क
डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत एक मजदूर की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौ’त हो गई। मृतक की पहचान अशोक भुइयां के रूप में हुई है, जो कि MS KR Construction कंपनी में कार्यरत थे और ESP ओवरहॉलिंग के कार्य में लगे हुए थे।
बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान अशोक भुइयां को अचानक अस्वस्थता महसूस हुई और वे वहीं बैठ गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत DVC BTPS अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और साथी मजदूरों ने शव को BTPS प्लांट के मुख्य द्वार के बाहर रखकर मार्ग को जाम कर दिया है। लोग मुआवजा, उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को सहायता देने की मांग कर रहे हैं।
मौके पर प्रशासन और कंपनी के अधिकारी पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!