IEPL टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट: राइजिंग स्टार IEL ने फाइनल में मारी बाजी
अनंत/डेस्क
टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट IEPL का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर समाप्त हुआ, जिसमें राइजिंग स्टार IEL ने गुलाम एलेवन साड़म को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
टॉस जीतकर गुलाम एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार टीम ने खराब शुरुआत की और शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए.बीच के ओवरों में थोड़ी संभल कर खेली, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे.
आखिरी ओवर में राइजिंग स्टार को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. माइकल थापा ने खेल को रोमांचक बना दिया. उन्होंने फ्री हिट पर सिक्स जड़कर दबाव कम किया, इसके बाद एक चौका लगाया और अंतिम गेंद पर छक्का मारकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. थापा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
IEPL के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 40 हज़ार की नकद राशि से सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को 25 हज़ार रुपये की नकद राशि दी गई.
मैन ऑफ द सीरीज शुभम (स्पोर्ट्स साइकिल पुरस्कार)
बेस्ट कैच विक्की हजारी टीम, बेस्ट बैट्समैन तौसीफ और गोपी, बेस्ट बॉलर गोपी, अंपायर नारायण, इकबाल, संतोष यादव, जीतू पांडेय, स्कोरर दासों उरांव और अनिकेत, कमेंटेटर आलोक और रवि को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में कंपनी के आशीष सिंह, प्रदीप भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, पंकज पांडेय, मुखिया बंटी उरांव, शांति देवी, अंशु देवी, पंसस कुंती देवी और दशरथ रविदास ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए.
