तेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा चेक बाउंस मामले का निष्पादन
Tenughat: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में चेक बाउंस मामलों के सफल समाधान को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने की. बैठक में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए श्री प्रजापति ने लोक अदालत में चेक बाउंस के मामलों को सुलझाने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि किस प्रकार दोनों पक्षों के बीच समझौता कर मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सकता है. अधिवक्ताओं से अपेक्षा की गई कि वे लोक अदालत में मामलों के समाधान में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे.
इसके साथ ही, उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश दिया कि चेक बाउंस मामलों में निर्गत वारंट का तामिला तुरंत संबंधित थानों से प्राप्त करें ताकि मामलों को तेजी से सुलझाया जा सके. बैठक में कई प्रतिष्ठित अधिवक्ता सुरेश कुमार तिवारी, रतन कुमार सिन्हा, मनबोध कुमार, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, शैलेश कुमार सिन्हा, मुरली मनोहर वर्धन, जीवन सागर, महेश कुमार ठाकुर, नरेश चंद्र ठाकुर, निरंजन महतो, अनिल कुमार राजू, पवन कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार महतो, परमेश्वर ठाकुर, चितरंजन ठाकुर, कल्याण कुमार दे सहित अन्य कई अधिवक्ता मौजूद थे. उन्होंने इस चर्चा में भाग लिया और लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने समर्थन का आश्वासन दिया.
