Homeबोकारोबच्चों की तरह किसानों ने आम बागवानी का तीसरा जन्मदिन धूमधाम से...

बच्चों की तरह किसानों ने आम बागवानी का तीसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया

बच्चों की तरह किसानों ने आम बागवानी का तीसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Gomia: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत के किसान रविवार को आम बागवानी के तीसरा वर्षगांठ मनाया। इस अवसर पर किसान द्वारा केक काटकर उत्सव मनाया। केक काटने के बाद गीत भी गाए गए। “हैप्पी बर्थडे आम बागवानी”। मौके पर गोमिया बीडीओ महादेव महतो खास तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों और माता पिता, भाई बंधु का जन्मदिन मनाते हैं, शादी का सालगिरह मनाते हैं, ठीक उसी प्रकार यहां के किसान पेड़ पौधा यथार्थ आम बागवानी का जन्मदिन दिन मना रहे हैं, यह काफ़ी उत्साहित करने वाला है , और अन्य लोगों को एक संदेश भी दे रहे हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड हरित क्रांति आम बागवानी योजना है। किसानों के आय वृद्धि के लिए यह फलदार आम का बागान लगाने के लिए दिया गया। इस योजना से जहाँ किसान आत्मनिर्भर होगा वहीं पर्यावरण संरक्षण भी होगा। यहां के किसानों ने पिछले तीन वर्षों से आम बागवानी का बर्थडे मना रहे हैं यह प्रेरणादायक है। मौके पर पंचायत के मुखिया महादेव महतो भी कार्यक्रम में शामिल थे। उन्होंने कहा कि उनके पंचायत में करीब चालीस एकड़ जमीन पर आम बागवानी की खेती हो रही है। आनेवाले दिनों में अन्य किसान भी इस योजना का लाभ लेंगे। किसान रामेश्वर महतो ने बताया कि यह परती जमीन था। सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत उन्होंने तीन वर्ष पूर्व आम बागवानी शुरू की और अब इसका लाभ उन्हें मिलने लगा है। इसलिए वे हर साल आम बागवानी का जन्मदिन मनाते हैं। इस अवसर पर आसपास के अन्य ग्रामीण महिला पुरूष और बच्चे मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!