Homeबोकारोबेटी की शादी से पहले पिता का हादसा: खुशियों के घर में...

बेटी की शादी से पहले पिता का हादसा: खुशियों के घर में पसरा सन्नाटा

बेटी की शादी से पहले पिता का हादसा: खुशियों के घर में पसरा सन्नाटा
गोमिया
जहां एक ओर घर में बेटी की शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहीं एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
गोमिया प्रखंड के लोधी स्थित पेजुवा गांव के समीप सोमवार को एक हृदयविदारक घटना हुई। अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले 50 वर्षीय खुशनारायण कमार की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
खुशनारायण कमार, जो विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी कला गांव के निवासी हैं, अपनी बेटी की जिंदगी के सबसे खास दिन की तैयारी में जुटे थे। लेकिन किसे पता था कि खुशियों के इस मौके पर ऐसा हादसा उनका इंतजार कर रहा है।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया।
इधर, घर पर शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और मंगलवार को बारात आने वाली है। लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को चिंता और आंसुओं में बदल दिया है।
हर कोई यही दुआ कर रहा है कि पिता जल्द स्वस्थ होकर अपनी बेटी की शादी के इस खास मौके पर उसके साथ खड़े हो सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!