Homeबोकारोबेरमो: आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच नावाडीह की टीम ने...

बेरमो: आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच नावाडीह की टीम ने 13 रन से जीता

बेरमो: आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच नावाडीह की टीम ने 13 रन से जीता

Nawadih: नावाडीह प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के लहिया ग्राम के मंडरिया टांड़ में वाइस क्लब द्वारा आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को किया गया. उद्घाटन मैच नावाडीह और मंझली टांड़ के बीच खेला गया, जिसमें नावाडीह ने 13 रनों से जीत दर्ज की. नावाडीह टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 96 रन बनाए, जिसमें नवीन कुमार ने सबसे अधिक 43 रन का योगदान दिया. मंझली टांड़ की टीम 82 रन पर सिमट गई, जिसमें रिंकू खान ने 3 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इस अवसर पर नारायणपुर पंचायत के पंसस कालेश्वर महतो, झामुमो नेता उमेश महतो और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.
झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष और पूर्व मुखिया भेखलाल महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से वे अपने भविष्य को संवार सकते हैं और महेंद्र सिंह धोनी जैसे सफल खिलाड़ी बन सकते हैं. इस मौके पर कई अन्य स्थानीय लोग और खिलाड़ी भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!