Homeबोकारोबेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा...

बेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा हुआ शुरू

बेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा हुआ शुरू

Kathara: सीसीएल कथारा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं, शिक्षेकेतर कर्मचारियों ने स्वच्छता का शपथ लिया. हिन्दी शिक्षिका वीना कुमारी ने सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाया. 17 जून से 2 अक्टूबर तक सीसीएल के निर्देशानुसार स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा. इसके अंतर्गत विद्यालय परिसर की साफ सफाई, विभिन्न तरह का प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. स्वच्छता शपथ में विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय, वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, डॉ आर एस मिश्रा, शर्मिला ठाकुर ,रेखा कुमारी, ए के गोस्वामी, सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी, धर्म गुरु टी एम पाठक, अरविंद क्षा, संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, अमित पाण्डे, रंजीत सिंह,जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, रितेश कुमार, मधु मल्लिका उपाध्याय , आराधाना, राकेश पाण्डे, संजय महतो, जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू सिंह, ममता पात्रा, ओशिन, संगीत कुमार, अदीब अहमद,गौरव तिवारी, पिंटू दुबे, के के पांडे, लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा, शुभम कुमार , सुमन पाण्डे सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!