बेरमो: सीसीएल कथारा में एक पेड़ मां के नाम वन कार्यक्रम आयोजित
कथारा
सीसीएल कथारा क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी ग्राउंड एक पेड़ माँ के नाम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना था.
मौके पर मुख्य अतिथि, गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो, कथारा क्षेत्र के प्रोजेक्ट ऑफिसर, विभागाध्यक्ष, स्कूल के बच्चे, स्थानीय मुखिया, सरपंच, और ग्रामवासी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:
60 पेड़ लगाए गए और 3000 पौधे वितरित किए गए.
प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने हेतु जूट बैग का वितरण. बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और स्वच्छता शपथ का आयोजन.
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिला.
