Homeबोकारोबेरमो: हाइवा ट्रक और स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर, एक युवक की...

बेरमो: हाइवा ट्रक और स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चार घायल

बेरमो: हाइवा ट्रक और स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चार घायल
वी भारती/कथारा
गोमिया कथारा के बीच छिलका पुल के निकट रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हाइवा ट्रक और स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, कोयला लदा हाइवा ट्रक (जेएच09एभी-8351) और स्विफ्ट कार (जेएच09एपी-3578) के बीच सीधी टक्कर हुई. इस हादसे में कार में सवार पांच युवक घायल हो गए. घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. इनमें से तीन घायलों को आजसू नेता मुकेश सिंह ने राहगीरों की मदद से कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने 16 वर्षीय सन्नी करकेट्टा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय अभय सिंह और 32 वर्षीय मो. सकिल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

कार चालक और उसके बगल में बैठे युवक को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद वे घटना स्थल से ही अपने घर लौट गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां और अन्य परिजन कथारा अस्पताल पहुंचे। बोकारो थर्मल पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

मृतक के साथियों और परिजनों ने बताया कि सभी युवक ढोरी स्टॉफ क्वार्टर के निवासी थे और तेनुघाट डैम पर फोटोग्राफी करने जा रहे थे. जब वे जा रहे थे, तभी गोविंदपुर परियोजना से कोयला लेकर आ रहा हाइवा डंपर उनकी कार से टकरा गया. पुलिस ने हाइवा और कार दोनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!