नावाडीह: हेमंत सोरेन का जमानत पर रिहा होने की खुशी में नावाडीह में आतिशबाजी और बांटी गई मिठाई
Nawadih: लैंड स्कैम केस के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बेल मिलने पर नावाडीह प्रखंड के स्व. बिनोद बिहारी महतो चौक पर शुक्रवार को झामुमों प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच 50 किलो मिठाई का वितरण किया गया. साथ ही आतिशबाजी करते हुए ईडी और केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई.
मौके पर प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक साजिश के तहत ईडी के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया था. भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में डर सता रहा था कि अगर हेमंत सोरेन सत्ता में रहे तो झारखंड में एनडीए का खाता नहीं खुल पाएगा. इसी डर से एक षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल में बंद कर दिया गया था, लेकिन आज वे बेदाग जेल से रिहा हुए हैं.
इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार, झामुमों नेता मोहम्मद रऊफ, भरत दास, नौशाद अंसारी, नागेश्वर साव, भोला महतो, मनोज मुर्मू, बीरेंद्र महतो, गणेश साव, तापेश्वर महतो, नीलकंठ महतो, डालो महतो, जुगनू महतो, आसीन अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
