Homeबोकारोचाईबासा: सीआईएसएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया गया पौधरोपण

चाईबासा: सीआईएसएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया गया पौधरोपण

चाईबासा: सीआईएसएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया गया पौधरोपण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा)

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उप कमांडेंट राकेश चन्दन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल महिला समिति संरक्षिका अध्यक्ष सुषमा चन्दन ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम का मुख्य थीम “मेरा घर, मेरा पेड, मेरा परिवार” था.

CISF के जवानों और उनके परिवारजन ने अपने आवास के सामने पौधारोपण करते हुए संकल्प लिया कि वे इन पौधों का संरक्षण परिवार के सदस्य की तरह करेंगे. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी जोड़ना था. छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया.

उप कमांडेंट राकेश चन्दन ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह शुद्ध ऑक्सीजन का स्रोत है. उन्होंने पेड़ों के अत्यधिक दोहन पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। साथ ही, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सभी लोग अपने या अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं.

इस कार्यक्रम में कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर एलके साहू, आसूचना प्रभारी राज कुमार चौधरी, और CISF के अन्य जवान भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!