Homeबोकारोसेल की गुवा प्रबंधन ने चार सूत्री मांगों पर शुरू किया अमल,...

सेल की गुवा प्रबंधन ने चार सूत्री मांगों पर शुरू किया अमल, मजदूरों ने जताई खुशी

सेल की गुवा प्रबंधन ने चार सूत्री मांगों पर शुरू किया अमल, मजदूरों ने जताई खुशी
सिद्धार्थ/गुवा
सेल की गुवा प्रबंधन ने संयुक्त यूनियन की चार सूत्री मांगों पर काम शुरू कर दिया है, यह जानकारी मजदूर नेता रामा पांडेय ने 17 जुलाई की रात झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में दी। इस अवसर पर मजदूरों ने रामा पांडेय को बुके और उपहार देकर सम्मानित किया, और रामा पांडेय ने मजदूर नेता राजेश कोड़ा को भी बुके देकर सम्मानित किया।

रामा पांडेय ने बताया कि गुवा प्रबंधन ने हर विभाग को विशेष संदेश भेजकर वहां रिक्त मैनपावर की सूची मांगी है, ताकि चरणबद्ध तरीके से इन पदों पर सारंडा और स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को ठेका श्रमिक के रूप में रोजगार दिया जा सके। इसके अलावा समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को पूरा करने के लिए सप्लाई और ठेका मजदूरों की सूची भी मांगी गई है, ताकि यह पता चल सके कि कौन मजदूर कितने वर्षों से क्या काम कर रहे हैं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक प्रक्रिया है जिसमें कुछ समय लगेगा, और बिना निविदा के ठेका मजदूरों को नहीं रखा जा सकता। जल्द ही चरणबद्ध तरीके से बेरोजगारों को रोजगार मिलना प्रारंभ हो जाएगा। रामा पांडेय ने यह भी कहा कि कुछ लोग गलत अफवाहें फैला रहे हैं, और मजदूरों से अपील की कि वे ऐसे लोगों से सावधान रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!