राज्य के बुजुर्ग महिला पुरुष को पेंशन निकासी में परेशानी को लेकर मंत्री ने बैंक अध्यक्ष को लिखा पत्र
Nawadih: राज्य के बुजुर्ग महिला और पुरुषों को पेंशन निकासी में हो रही परेशानियों को देखते हुए शुक्रवार को राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने बैंक अध्यक्ष को एक पत्र सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लिखा.
उन्होंने पत्र में कहा कि राज्य सहित बोकारो और गिरिडीह जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में ग्राहक सेवाएं अत्यंत अव्यवस्थित और असंतोषजनक हैं. बोकारो जिले में ग्रामीणों को किसी भी बैंक शाखा में किसी कार्य के लिए बुजुर्ग महिला और पुरुषों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ता है.
मंत्री बेबी देवी ने पत्र में उल्लेख किया कि वृद्धा और विधवा पेंशन के लाभुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव सभी शाखाओं में पाया गया है. उन्होंने आग्रह किया कि बैंक वृद्ध और महिलाओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए झारखंड सरकार की पेंशन योजना के लाभुकों के लिए एक अतिरिक्त सर्विस काउंटर की व्यवस्था करें.
