ललपनिया में मनाई गई दक्ष प्रजापति की जयंती
Gomia: ललपनिया में भारतीय प्रजापति हिरोज ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) द्वारा दक्ष प्रजापति जयंती मनाई गई. इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व शामिल हुए, जिनमें समाजसेवी बालगोविंद प्रजापति, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार महतो और वैज्ञानिक जयदेव कुमार महतो शामिल थे.
बालगोविंद प्रजापति ने दक्ष प्रजापति की जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी। कुलदीप प्रजापति ने समाज के आर्थिक, शैक्षणिक, और सामाजिक विकास पर जोर दिया. विनोद कुमार महतो ने परिवार और रोजगार की प्राथमिकता के बाद समाज सेवा करने की बात कही। जयदेव कुमार महतो ने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और कहा कि समाज के बच्चों की शिक्षा से ही समाज का विकास होगा.
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए और दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिसमें अधिवक्ता अरूण कुमार प्रजापति, संतोष प्रजापति, रंजीत प्रजापति, और कई अन्य प्रमुख लोग शामिल थे.
