Homeबोकारोबेरमो: डीएवी पब्लिक स्कूल सवांग में शिक्षा शपथ सप्ताह का किया गया...

बेरमो: डीएवी पब्लिक स्कूल सवांग में शिक्षा शपथ सप्ताह का किया गया आयोजन

बेरमो: डीएवी पब्लिक स्कूल सवांग में शिक्षा शपथ सप्ताह का किया गया आयोजन

Gomia: गोमिया प्रखंड के डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में “शिक्षा-शपथ सप्ताह” उत्सव का आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य सीबीएसई विद्यालयों में शिक्षण-कार्य को अधिक सुचारू और सुगम बनाना है. इस सप्ताह के दौरान विभिन्न विषयों पर गतिविधियां कराई जाएंगी, जिनमें टीचिंग लर्निंग मैटेरियल दिवस, फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमेरेसी दिवस, खेल दिवस, कल्चरल दिवस, स्किल दिवस, डिजिटल दिवस, इको क्लब दिवस और कम्यूनिटी इन्वॉल्वमेंट दिवस शामिल हैं.

उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ. विद्यालय की प्राचार्या डी० बनर्जी ने कहा कि अध्ययन-अध्यापन में बेहतर और अपेक्षित परिणाम पाने के लिए ऐसे कार्य आवश्यक और उपयोगी होते हैं. कार्यक्रम की सफलता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक पूर्ण समर्पण के साथ प्रयासरत हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!