Homeबोकारोपेटरवार: खेतको हिन्दू समाज के अध्यक्ष बने कपिल नायक

पेटरवार: खेतको हिन्दू समाज के अध्यक्ष बने कपिल नायक

पेटरवार: खेतको हिन्दू समाज के अध्यक्ष बने कपिल नायक
खेतको(पेटरवार)
पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को खेतको हिन्दू समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता और संचालन रामचंद्र यादव ने किया. बैठक में खेतको पंचायत के सभी हिन्दू समुदाय के लोग उपस्थित थे. इस दौरान लोगों ने चर्चा की कि 20 वर्ष पूर्व खेतको में हिन्दू समाज सक्रिय था, जो किसी भी समस्या का निराकरण करता था. समाज के सक्रिय न होने के कारण लोग भटक रहे हैं, शिक्षा की कमी हो रही है और आपसी लड़ाई-झगड़े का लाभ बाहरी लोग उठा रहे हैं.

इन समस्याओं को देखते हुए, सर्वसम्मति से हिन्दू समाज का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया. इस नए समाज में सूरज नायक को संरक्षक, कपील नायक को अध्यक्ष, रामचंद्र यादव को सचिव, और आकाश कुमार नायक को सचिव एवं कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा, अमित सिंह, सुरेश प्रसाद नायक, राजू यादव, नन्दलाल यादव, कुंदा सिंह को उपाध्यक्ष, प्यारेलाल रविदास और लालू नायक को उपसचिव, अनिल कुमार शर्मा को महामंत्री, और दुलारचंद सिंह को संगठन मंत्री चुना गया.

ग्रामवासियों ने समाज को सुचारु रूप से चलाने और सभी कार्यों में बढ़-चढ़ कर योगदान देने की शपथ ली. चुने गए सदस्यों ने कहा कि वे समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे. इस मौके पर दीनदयाल यादव, महेंद्र शर्मा, अरुण कुमार नायक, केदार नायक, आनंद नायक, दिनेश नायक, संतोष नायक, टुनटुन यादव, मनोज ठाकुर, अरुण यादव, मुकेश नायक, पवन नायक, मन्नू ठाकुर, सन्नी ठाकुर, महेंद्र यादव, श्याम नायक, वीणा नायक, मोहन नायक, बाजु नायक, जग्गू नायक, हेमंत नायक, धर्मेंद्र नायक, और संजय नायक समेत भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!