Homeबोकारोअनामांकित बच्चों की पहचान कर स्कूल में नामांकन कराना है: डा. लंबोदर

अनामांकित बच्चों की पहचान कर स्कूल में नामांकन कराना है: डा. लंबोदर

अनामांकित बच्चों की पहचान कर स्कूल में नामांकन कराना है: डा. लंबोदर

Gomia: गोमिया प्रखंड के ससबेडा स्थित लोयोला मध्य विद्यालय में गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र गोमिया द्वारा आयोजित “स्कूल रुआर 2024” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक डा. लंबोदर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बच्चे शुरुवाती दौर में स्कूल में नामांकन कराते हैं और कुछ माह स्कूल जाने के बाद फिर किसी कारणवश स्कूल जाना छोड़ देते हैं, जिससे उनका दूसरी ओर भटकाव हो जाता है. इसलिए अनामांकित बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना आवश्यक है.

डा. लंबोदर महतो ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता. शिक्षा से ही आप ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं, इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों का यह दायित्व बनता है कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें.

इस दौरान बताया गया कि सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा “स्कूल रूआर 2024” कार्यक्रम चलाया जा रहा है और अनामांकित बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाना है.

कार्यक्रम के उद्देश्यों में शामिल हैं:
5 से 18 आयु वर्ग के सभी नामांकित बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करना.
विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना.
अप्रवासी, अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना.
पिछले वर्षों में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित सभी बच्चों का अगली कक्षाओं में शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति की पुष्टि करना.
सभी बच्चों का उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में दर्ज करना एवं नियमित अनुश्रवण करना.
नव नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करना.

मौके पर उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, मुखिया बलराम रजक, विधायक प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, बीईईओ सुभाष प्रसाद, बीपीओ स्वपन कुमार दास, गौरीशंकर प्रजापति, होरिल प्रजापति, सुभाषचंद्र महतो, आशा कुमारी, स्नेहलता, प्रियंका मेहता सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!