Homeबोकारोबेरमो: जारंगडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो घायल

बेरमो: जारंगडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो घायल

बेरमो: जारंगडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो घायल

Kathara: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह के सीसीएल फिल्टर प्लांट के पास शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए. पहला हादसा सुबह हुआ, जब एक अनियंत्रित बाईक सवार सड़क पर गिर गया. राहगीरों ने उसे उठाकर उसके परिजनों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचकर चोटिल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर ले गया. घायल युवक ने बताया कि वह रामगढ़ से फुसरो वापस लौट लौट रहा था.

दूसरी घटना शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे का है. दो बाईक का आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे में सुनील कुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया. जारंगडीह ढोरी माता तीर्थालय के पास का है और संत एंथोनी विद्यालय का शिक्षक है. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर बी. के. झा ने प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें केएम मेमोरियल बोकारो रेफर कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!