Homeबोकारोमुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना" का कैम्प 1 अगस्त से

मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” का कैम्प 1 अगस्त से

मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” का कैम्प 1 अगस्त से

Nawadih: नावाडीह प्रखंड के बहुद्देशीय भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बहन बेटी मई कुई स्वालंबन प्रोत्साहन योजना को लेकर बैठक हुई. बैठक में नावाडीह, बेरमो और चंद्रपुरा प्रखंड के सभी मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, बीएलओ, पीडीएस डीलर और जेएसपीएलएस के सदस्य शामिल हुए. नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम और सीओ अभिषेक कुमार योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंचायत के सभी गरीब महिलाएं, जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है, के लिए 1 अगस्त से 8 अगस्त तक कैंप के माध्यम से आवेदन लिया जाएगा.


आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक, वोटर कार्ड की छाया प्रति और दो फोटो के साथ जमा करना होगा. बीडीओ ने कहा कि 8 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी आवेदनों की जांच की जाएगी. इसके बाद 16 अगस्त से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी द्वारा विभिन्न प्रमंडलों से एक हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी.

इस मौके पर मुखिया प्रदीप वर्मा, मोहन महतो, विजय कुमार रवि, जयंती देवी, आरती कुमारी, सुखमती देवी, किरण देवी, गायत्री देवी, नंदलाल साव, जलेश्वरी देवी, पंचायत सचिव मिथलेश पांडेय, एमडी फिरोज, कुमारी नमिता, महादेव महतो, कुंदन कुमार, राधा कुमारी आदि मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!