बेरमो विधायक ने दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा का किया लोकार्पण
बेरमो
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने रविवार को फुसरो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर उसे लोकार्पित किया. यह प्रतिमा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित ढ़ोरी कांटा के समीप स्थापित की गई है, जिसका निर्माण विधायक निधि मद से किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जो अंत्योदय के प्रणेता और एकात्म मानववाद के दर्शन के प्रवर्तक थे, उनकी प्रतिमा का अनावरण कर विधायक ने कहा कि यह प्रतिमा अंत्योदय के संकल्प की याद दिलाती रहेगी.
विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने आगे कहा कि बहुत जल्द फुसरो में निर्मल महतो की प्रतिमा का भी निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने घोषणा की कि ढ़ोरी खेल मैदान का सुंदरीकरण कर पूर्व मंत्री और दिग्गज मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के नाम पर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा और संत सिंह ने भी भाग लिया. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास नहीं हो जाता, तब तक राष्ट्र का पुनर्निर्माण अधूरा है.
कार्यक्रम का संचालन बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया ने किया. इस अवसर पर बेरमो चैंबर कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, युवा व्यावसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, शिवनदन चौहान, केदार सिंह, महारुद्र नारायण सिंह, कृष्ण कुमार, उत्तम सिंह, गणेश मल्लाह, संतोष सिंह, शक्ति सिंह, टीपू महतो, जयराम सिंह, उदय सिंह, दौलत महतो, रोशन सिंह, सुशांत राईका, बैजौ मालाकार, दीपक सिंह, अरुण सिंह, टुलु सिंह, विजय दास, मोहम्मद राशिद मंजर, सचिंद्र सिंह, नारायण शर्मा, संतोष साहू, ललन रवानी, आनंद विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, राजू सिंह, दीपक सिंह और जयशंकर प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
