Homeबोकारोआदिम जनजाति टोला में विशेष शिविर लगाकर ऑन स्पॉट समस्या का किया...

आदिम जनजाति टोला में विशेष शिविर लगाकर ऑन स्पॉट समस्या का किया गया समाधान

आदिम जनजाति टोला में विशेष शिविर लगाकर ऑन स्पॉट समस्या का किया गया समाधान

बेरमो
गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत डुमरी स्थित बिरहोर टंडा ग्राम में सोमवार को आकांक्षी ब्लॉक के संपूर्णता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो, बीडीओ महादेव कुमार महतो, और सीओ प्रदीप कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. शिविर में पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री जन मन आवास, आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत लाभुकों का स्वास्थ्य जांच, गर्भवती महिलाओं के बीच राशन वितरण, नया राशन कार्ड बनाना, आधार कार्ड में सुधार, दिव्यांग लाभुकों के बीच व्हील चेयर का वितरण आदि सेवाएं प्रदान की गईं.

शिविर में ग्रामीणों द्वारा दिए गए कई आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, और बाकी आवेदन लेकर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया.

डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के योग्य लाभुकों और बिरहोर परिवारों को शत प्रतिशत जोड़ना है, जिसमें मतदाता सूची में नाम दर्ज करना, पेंशन की स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड बनाना, स्वास्थ्य कैंप, नए राशन कार्ड बनाना, नए आधार कार्ड बनाना एवं सुधार करना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कृषि से संबंधित योजनाओं को लागू करना शामिल है.

सियारी पंचायत के बिरहोर टंडा में रस्सी बनाने के कार्य को देखा गया और इसमें सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. इसी प्रकार कुंदा और बड़की सिधावारा में भी आकांक्षी ब्लॉक के संपूर्णता अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया. मौके पर प्रखंड आकांक्षी पदाधिकारी शशिकांत, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, मुखिया रामबृक्ष मुर्मू, दरबारी मांझी और कई ग्रामीण उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!