मरहूम तमीम अंसारी के याद में आयोजित की गई शोदा ए कर्बला कॉन्फ्रेंस
खेतको (पेटरवार)
पेटरवार प्रखंड के खेतको ग्राम में आयोजित शोदा ए कर्बला कांफ्रेंस मरहूम तमीम अंसारी की याद में सोमवार की रात संपन्न हुई. इस कार्यक्रम का आयोजन अहले सुन्नत गुलसन ए इस्लाम सादाब मोहल्ला में किया गया. मदरसा आलिया मदी नतुल उलूम के प्रिंसिपल मौलाना तबारक हुसैन रजवी ने इसकी सदारत की, और खेतको जमा मस्जिद इमाम अब्दुल हमीद ने सरपरस्ती की. मंच संचालन रांची के मौलाना आवेश रजा और बोकारो के मौलाना शफात हुसैन रजवी ने किया.
धनबाद के मुफ्ती सादाब रजा ने इमाम हुसैन की फजीलत पर बयान देते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने अपने बचपन से लेकर शहादत तक सब्र का परिचय दिया. उन्होंने सजदा ए खुदावंदी करके शहादत को प्राप्त किया और इस्लाम का परचम लहराते रहे. जब तक दुनिया कायम रहेगी, यह सिलसिला जारी रहेगा.
कार्यक्रम में बोकारो के मौलाना आसिफ इकबाल, नसीम रजा बोकरवी, जीया बोकरवी, मुगलसराय से तोफिक आदिकी, और भागलपुर से अजमत रजा ने नातख्वानी की. नातख्वानी के दौरान महफिल नारे तकबीर से गूंज उठी. इस मौके पर पूर्व मुखिया शबीर अंसारी, तानवीरूल कमर, पंचायत समिति सदस्य जाफर अली, इस्लाम अंसारी, मोइन अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, फहीमुद्दीन अंसारी और सैकड़ों मर्द व औरतें उपस्थित थे.
