Homeबोकारोधोखाधड़ी से बचाव के लिए सेबी ने प्रखंड कार्यालय में आयोजित की...

धोखाधड़ी से बचाव के लिए सेबी ने प्रखंड कार्यालय में आयोजित की जागरूकता शिविर

धोखाधड़ी से बचाव के लिए सेबी ने प्रखंड कार्यालय में आयोजित की जागरूकता शिविर
गोमिया/दीपक
गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को आकांक्षी ब्लॉक के तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के तत्वाधान में सेबी द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी के नियंत्रण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. बीडीओ महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस कर्मियों की बड़ी संख्या मौजूद थी. सेबी के एसएन पांडेय ने प्रोजेक्टर के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना हो रही है. सरकार धोखाधड़ी को नियंत्रित करने के लिए वैज्ञानिक तरीका अपना रही है लेकिन आम जनता को भी जागरूक होना जरूरी है. जेएसएलपीएस की दीदियां गांव में रहती हैं. वे इस शिविर से जानकारी लेकर अन्य ग्रामीणों को भी जागरूक कर सकती हैं और लोगों को धोखाधड़ी से बचाव किया जा सकता है. इस अवसर पर माइक्रोसेप कंसलटेंट अखिलेश राय, आकांक्षी ब्लॉक के शशि कुमार, जेएसएलपीएस के बीपीएम राहुल रंजन पांडेय, तथा जेएसएलपीएस कर्मी आरती पांडेय, राखी श्रीवास्तव, पूजा सिंह, ललिता देवी, तृप्ति बाला सिन्हा, रूपा देवी, पूजा देवी, ममता देवी आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!