सीसीएल कथारा एवं बीएंडके क्षेत्र के सेवानिवृत्त 17 कर्मियों को समारोह पूर्वक दी गई विदाई
कथारा/बेरमो
सीसीएल कथारा एवं बीएंडके एरिया में 17 श्रमिक सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. इस अवसर पर कथारा एवं बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित की गई. कथारा में 15 कर्मी जबकि बीएंडके में 2 कर्मी सेवानिवृत्त हुए. कथारा में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार मौजूद थे. विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता एसओपी जयंत कुमार ने की. सर्वप्रथम सेवानिवृत्त कर्मियों का पुष्प गुच्छ और फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया और उपहार देकर सम्मानित किया गया.

सीसीएल सवांग वाशरी के सेवानिवृत्त सुरक्षा प्रभारी को दी गई विदाई
सीसीएल सवांग वाशरी के सुरक्षा प्रभारी भीम के सेवानिवृत्त होने पर वाशरी पीओ कार्यालय में विदाई दी गई. भीम राम करीब 39 साल 3 माह तक नौकरी करने के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए. इस अवसर पर वाशरी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पीओ मोहन कुमार बाबू ने कहा कि जो भी व्यक्ति नौकरी करते हैं उन्हें एक दिन रिटायर होना पड़ता है. सहायक कार्मिक प्रबंधक आलोक कुमार कार्यालय प्रबंधक यदु उरांव, सुरक्षा प्रभारी भूषण लाल साहू, रोशन कुमार, सुधीर सिंह, प्रदीप ठाकुर, कालीचरण, अजय उरांव, फ़िरो सावरा, विश्वनाथ राम, गायक राम, मोहन राम, मिराज, कोलेश्वर महतो, सिकंदर करमाली, कामेश्वर कुम्हार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
सीसीएल कथारा एरिया के अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, गुरु प्रसाद मंडल, और सीएसआर उपप्रबंधक चंदन कुमार शामिल थे.
सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय अंतर्गत स्थापना विभाग यूनिट में कार्यरत दया राम और मेघवाल को सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित की गई. मौके पर उपस्थित एसओपी राजीव कुमार ने बताया कि लगभग 35 वर्षों तक दया राम बड़ा बाबू और नेवालाल ने 34 वर्षो तक ड्यूटी करने के बाद वरीय लिपिक के पद से सेवानिवृत हुए. मौके पर कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह व राजीव रंजन टुडू, सहायक कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा सहित पुष्पांजलि तिवारी, रविंद्र कुमार सिंह, खिरोघर रजवार, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, शशि कुमार, सुनील कुमार और एस माला कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
