Homeबोकारोबेरमो: जिला बनाने की मांग को लेकर गोमिया चौक जाम, वहनों की...

बेरमो: जिला बनाने की मांग को लेकर गोमिया चौक जाम, वहनों की लगी कतार

बेरमो: जिला बनाने की मांग को लेकर गोमिया चौक जाम, वहनों की लगी कतार
अनंत/गोमिया
बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर गुरुवार को बेरमो अनुमंडल के गोमिया, होसिर, साड़म, बोकारो थर्मल सहित अन्य क्षेत्रों में कहीं सड़क जाम तो कहीं दुकानें बंद रही. बंद का सबसे ज्यादा असर गोमिया चौक पर रहा. यहां सुबह से ही समिति के लोग सड़क पर उतरे और वाहनों का आवागमन पर रोक लगा दी. बंद समर्थक गोमिया चौक पर दर्री बिछाकर बैठ गए. गोमिया से पेटरवार, फुसरो और हज़ारीबाग़ जाने वाली मुख्य सड़क पर दर्जनों वाहनों की कतार लग गई. हालांकि मोटरसाइकिल से स्थानीय लोगों का विभिन्न गलियों से आना जाना लगा रहा. जबकि मुख्य चौक पर बाइक सवार लोगों से नौक झोंक भी होती रही. गोमिया चौक पर स्थानीय पुलिस भी तैनात थी जो नजर बनाए हुए रखी थी. इसी प्रकार बोकारो थर्मल में मंजूर अंसारी, मुखिया चंद्रदेव घांसी के नेतृत्व में लोग सड़क पर उतरे और दुकानों को बंद करने की अपील की. दिन के पहले हाफ में दुकानें और सड़कों पर वहनों की आवाजाही बंद रही. दोपहर को बंद समाप्त हुआ. गोमिया चौक पर समिति के संयोजक संतोष नायक, उप संयोजक कुलदीप प्रजापति, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रमुख प्रमिला चौड़े, जिप सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज, मुखिया तारामणि देवी, सपना कुमारी, पंसस धनेश्वरी देवी, सुशीला देवी, विष्णु लाल सिंह, वार्ड सदस्य पूनम देवी, गंदौरी राम, मिथुन चंद्रवंशी, रोहित यादव, राजकुमार यादव, शम्भू लाल सहित अन्य लोग सड़क जाम करने में मुस्तैद रहे.

 

इसी प्रकार बोकारो थर्मल के सेंट्रल मार्केट, स्टेशन मार्केट, हॉस्पिटल गेट मार्केट, लाल चौक और डीवीसी का ट्रांसपोर्टिंग को रोक दिया गया।

बंद को मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, गोविंदपुर भी पंचायत के मुखिया चंद्र देव घांसी, गोविंदपुर ई पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो, गोविंदपुर एफ पंचायत के मुखिया कविता देवी, पंचायत समिति अमित घांसी, आजसू के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम एवं जलेश्वर महतो, गोविंदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महबूब आलम, विस्थापित नेता नरेश प्रजापति, मिन्हाज आलम, आबिद, चंदू महतो, रंजन कुमार इत्यादि शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!