Homeबोकारोनावाडीह: घरेलू विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या, तो पति कंटेनर से...

नावाडीह: घरेलू विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या, तो पति कंटेनर से टकराकर जान देने की कोशिश की

नावाडीह: घरेलू विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या, तो पति कंटेनर से टकराकर जान देने की कोशिश की

Nawadih: नावाडीह थाना क्षेत्र के भेंडरा गांव में पति पत्नी के झगड़े में एक ने कर ली आत्महत्या तो दूसरे ने कंटेनर से जा टकराया. इस घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। बता दें कि 31 जुलाई की रात करीब 9 बजे, भेंडरा के कंचन गली निवासी नवीन विश्वकर्मा और उसकी पत्नी अंजना देवी का आपस में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी के आत्महत्या कर लेने से आहत पति नवीन विश्वकर्मा ने गुरुवार को जीटी रोड स्थित गलागी एनएच 2 पर कंटेनर से टकराकर जान देने की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलते ही निमियाघाट पुलिस को पर पहुंची और लहूलुहान नवीन विश्वकर्मा को सड़क से उठाकर एम्बुलेंस के जरिए धनबाद अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इस बीच, अंजना देवी के मायके वालों ने बेरमो महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना से परिवार के लोग आहत हैं वहीं गांव वाले भी विचलित हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!