भाटिया एथलेटिक्स एकेडमिक ट्रस्ट का तीसरा वर्षगांठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ सरबोर
दिल्ली के उद्योगपति तनेजा भाइयों ने दिए 11.50 लाख
एकेडमिक के गोल्डन गर्ल आशा किरण बरला सहित 20 एथलेटिक्सों को मिली सरकारी नौकरी
बोकारो थर्मल
भाटिया एथलेटिक्स एकेडमिक ट्रस्ट का तीसरा वर्षगांठ बोकारो स्थित न्यू सेलिब्रेशन होटल में मनाया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्सों ने झारखंड की संस्कृति और सभ्यता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस वर्षगांठ में दिल्ली के बड़े उद्योगपति राजा तनेजा और प्रशांत तनेजा, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बॉक्सिंग कोच बृजभूषण मोहंती, झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव एसके पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच जयदीप सरकार, राजस्थान एथलेटिक्स कोच अरविंद कुमार, आर्मी के कोच शैलेश शर्मा, एक्सीलेंस हॉकी झारखंड कोच जी सुधीर, आवासीय एथलेटिक्स झारखंड कोच नीरज राय, एथलेटिक्स कोच वर्षा, और समाजसेवी अफजल अनीस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अकादमी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बरला और फ्लोरेंस बरला ने अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिल्ली के बड़े उद्योगपति राजा तनेजा और प्रशांत तनेजा ने ट्रस्ट को 11.50 लाख रुपये का दान दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में होने वाले ओलंपिक में यहाँ के कई खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव एसके पांडेय ने अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। भाटिया एथलेटिक्स अकादमी ट्रस्ट के सचिव आशु भाटिया ने बताया कि इन तीन वर्षों में अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 अंतरराष्ट्रीय मेडल, 16 नेशनल मेडल और 76 राज्य स्तरीय मेडल जीते हैं। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर 20 एथलेटिक्सों को सरकारी नौकरी मिली है।
अकादमी में वर्तमान में 65 एथलेटिक्स प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसमें गोल्डन गर्ल आशा किरण बरला भी शामिल हैं जो एशियन गेम्स की विजेता हैं। अतिथियों ने जनता नगर स्थित भाटिया अकादमी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर समाजसेवी अनवर आलम, सुनीता सिंह, भाटिया अकादमी ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार भाटिया, सचिव आशु भाटिया, बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के कार्यकारिणी सचिव गंगाधर यादव, एकेडमी कोच अनुभव खाखा, गौतम पॉल, अरविंद कुमार सहित प्रशिक्षणरत एथलेटिक्स उपस्थित थे।
