Homeबोकारोकथारा: आरसीएमयू के दूसरी बार बने अजय अध्यक्ष और विल्सन सचिव

कथारा: आरसीएमयू के दूसरी बार बने अजय अध्यक्ष और विल्सन सचिव

कथारा: आरसीएमयू के दूसरी बार बने अजय अध्यक्ष और विल्सन सचिव

Kathara(Betmo) राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) सीसीएल कथारा एरिया के नई क्षेत्रीय समिति का गठन हो गया है, जिसमें अजय कुमार सिंह और विल्सन फ्रांसिस को दूसरी बार क्रमशः क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय सचिव के रूप में चुना गया है. इस समिति को आरसीएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है.

नई समिति में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अवधेश कुमार सिंह, मोहम्मद शब्बीर अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में राजेश शर्मा, सुरेश राम महतो, चंद्रशेखर प्रसाद, मोहम्मद सनाउल्लाह, सुषमा कुमारी, क्षेत्रीय सहायक सचिव के रूप में दयाल यादव, आशीष चक्रवर्ती, उपेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान, विजय यादव और कोषाध्यक्ष के रूप में धनेश्वर यादव को नियुक्त किया गया है.

अजय कुमार सिंह और विल्सन फ्रांसिस ने अपनी नई जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाने का वादा किया है और श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण करने और संगठन की मजबूती पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि मेहनत और परिश्रम के बदौलत ही आरसीएमयू मजदूरों का एक विश्वसनीय संगठन बना है, और इसकी गरिमा को बनाए रखना सभी पदाधिकारियों का मुख्य उद्देश्य रहेगा.

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष और बेरमो विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!