Homeबोकारोएसडीओ ने वन अधिकार अधिनियम के व्यक्तिगत और सामुदायिक दावों पर किया...

एसडीओ ने वन अधिकार अधिनियम के व्यक्तिगत और सामुदायिक दावों पर किया बैठक

एसडीओ ने वन अधिकार अधिनियम के व्यक्तिगत और सामुदायिक दावों पर किया बैठक

Tenughat: तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 और नियम 2008 के तहत वन भूमि अधिकारों के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक दावे प्रस्तावों पर एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में बोकारो जिला स्तरीय संलग्न पदाधिकारी संदीप कारभारी (भारतीय वन सेवा) और एलआरडीसी बेरमो सदानंद महतो भी उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति और वन क्षेत्र निवासी गैर परंपरागत एवं परंपरागत वन निवासियों को पट्टा देने के लिए दावे प्रस्तावों पर विचार करना था.

बैठक में कुल 48 प्रस्तावों पर विचार किया गया और इन्हें जिला वन अधिकार समिति को भेजा गया, जो इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेगी. कसमार प्रखंड से 10 प्रस्ताव, जरीडीह से 14, नावाडीह से 6 (2 व्यक्तिगत और 4 सामुदायिक), पेटरवार से 4 (4 व्यक्तिगत और 4 सामुदायिक), और चंद्रपुरा से 13 प्रस्ताव आए थे. कुछ प्रस्तावों में त्रुटियां पाई गईं और उन्हें सुधार के लिए वापस भेजा गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!