Homeबोकारोमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर में लाभुकों की उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर में लाभुकों की उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर में लाभुकों की उमड़ी भीड़

खेतको (पेटरवार)
झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में पेटरवार प्रखंड के चांदो, खेतको, चलकरी, मायापुर और चांपी पंचायत के सचिवालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का शिविर आयोजित किया गया. इस मौके पर चांदो पंचायत सचिवालय में मुखिया गीता देवी एवं सेविकाओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर योजना का शुभारंभ किया.

मुखिया गीता देवी ने कहा कि झारखंड सरकार ने 21 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपये सहायता के रूप में दिए जाएंगे. उन्होंने महिलाओं को निर्देश दिया कि वे इस योजना के लाभ लेने के लिए अवसर का उपयोग करें. इस केम्प के तहत 80 आवेदनों का सत्यापन किया गया है, लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण फॉर्म ऑनलाइन नहीं हो सका. लाभार्थियों की उपस्थिति में फॉर्म को ऑनलाइन किया जाएगा.

इस मौके पर पंचायत सचिव मो रईस कौशर, पूर्व मुखिया राजेन्द्र कुमार नायक, पंसस प्रतिनिधि बरुन नायक, उपमुखिया यशोदा देवी, आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी, सम्पति देवी, उर्मिला देवी, सुशीला देवी, शिव कुमार सिंह, रामदास नायक, अमरनाथ सिंह आदि उपस्थित थे.

खेतको पंचायत में भी आवेदन जमा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. पंचायत सचिवालय में मुखिया अनवरी खातून के समक्ष 300 आवेदन जमा किए गए हैं, लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण एक भी आवेदन ऑनलाइन नहीं हो सका. मुखिया ने बताया कि फॉर्म का सत्यापन करते हुए लाभार्थियों की उपस्थिति में ऑनलाइन किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!