Homeबोकारोगोमिया: तालाब में डूबा सीसीएल कर्मी का शव बरामद

गोमिया: तालाब में डूबा सीसीएल कर्मी का शव बरामद

गोमिया: तालाब में डूबा सीसीएल कर्मी का शव बरामद

Gomia: गोमिया प्रखंड के खुदगड़ा ग्राम में सीसीएल कर्मी अजीत यादव (35 वर्ष) का शव महतो अहरा (तालाब) में डूबने के बाद बरामद कर लिया गया है. शनिवार देर शाम अजीत यादव स्नान करते समय फिसलकर गहरे पानी में चला गया था. रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद हुआ. गोमिया पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है.

बता दें कि शनिवार की शाम को स्नान करने के दौरान वह फिसल गया और गहरे पानी में चला गया था. इस घटना की सूचना मिलते ही अजीत यादव के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात के अंधेरे के कारण कोई सफलता नहीं मिल पाई. रविवार की सुबह गोताखोर को बुलाया गया. वे अथक प्रयास के बाद शव को बरामद कर लिया गया. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शनिवार की शाम को घटना की जानकारी मिलने पर गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो भी पहुंचे थे. पंचायत की मुखिया तारामणि देवी और पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान सहित ग्रामीण तालाब से उसे ढूंढ निकालने के प्रयास में लगे रहे. आज गोताखोर को बुलाया गया तब सफलता मिली.

ग्रामीणों ने बताया कि अजीत यादव की चाची का निधन हुआ था और वह उनके अंतिम संस्कार के बाद तालाब में स्नान करने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!