Homeबोकारोबेरमो से सैकड़ों की संख्या में कावरियों का जत्था बाबा धाम के...

बेरमो से सैकड़ों की संख्या में कावरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना

बेरमो से सैकड़ों की संख्या में कावरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना

Bermo: गोमिया आईइएल का कावरियों का एक जत्था 41 वर्षों से लगातार बाबाधाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं. 4 अगस्त को स्थानीय शिव मंदिर के प्रांगण से वे रवाना हुए. गोमिया के इस कांवरिया संघ आईईएल के नेतृत्व में यह जत्था, जिसमें महिला, पुरुष, युवक, युवतियां, और बच्चे शामिल थे, देवघर के बाबाधाम के लिए प्रस्थान किया. इसके अलावा गोमिया बस्ती, खुदगड्डा, हजारी, साड़म, होसिर, तेनुघाट, पेटरवार, फुसरो सहित अन्य जगहों से सैकड़ों लोग कांवरियां रवाना हुए.

कांवरियों ने बताया कि वे रविवार को रवाना होते हैं और सुलतानगंज से सोमवारी का पवित्र जल उठाकर तीन से चार दिनों की पैदल यात्रा के बाद बाबा नगरी पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं. जत्थे के सबसे पुराने कांवरिया पंकज पांडेय ने कहा कि भोले बाबा की कृपा से उन्हें हर वर्ष देवघर जाकर जलाभिषेक करने का अवसर मिलता है. उन्होंने बताया कि पहले यह यात्रा कठिन होती थी, लेकिन अब सड़कों की स्थिति बेहतर हो गई है, जिससे यात्रा सुगम हो गई है.

जत्था रवाना होने से पहले सभी कांवरिये आईईएल के शिव मंदिर में एकत्रित हुए और पूजा-अर्चना के बाद ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ रवाना हुए. जत्थे की जान अजय सिंह ने बाबा भोले के गीत प्रस्तुत कर सभी कांवरियों का हौसला बढ़ाया.

इस जत्थे में संजय साहू, जीतू पांडेय, शशिकांत सिंह, बिनोद साहा, उपेन्द्र गुप्ता, प्रदीप पप्पू, राजेश साव, अभिषेक शर्मा, आदर्श हैप्पी, विशाल सिंह, मनोज शर्मा, बिनोद यादव, किस्टो साव, मंयक पांडेय, कमलकांत झा, जलेश्वर, कारू राम, वरूण सिंह, सुबसो देवी, रीता पांडेय, अंशुमन पांडेय, निभा झा, दिव्या कुमारी, शशि बाला, जगदीश कुमार, संजय पांडेय सहित अन्य कांवरिये शामिल थे। कांवरियों को रवाना करने के लिए अभय सिन्हा, कृष्णा सिंह, संतोष यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!