Homeबोकारोतेनुघाट डैम का जलस्तर घटा, पांच गेट हुए बंद

तेनुघाट डैम का जलस्तर घटा, पांच गेट हुए बंद

तेनुघाट डैम का जलस्तर घटा, पांच गेट हुए बंद

Tenughat: लगातार हो रही बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ जाने के कारण शनिवार को डैम के आठ रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) खोले गए थे. तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल कुमार देव ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. रविवार को डैम में जलस्तर कम होने के बाद पांच गेट बंद कर दिए गए, और अब तेनुघाट डैम के केवल तीन गेट खुले हैं. इन तीन गेटों से लगभग 22,500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है.

शनिवार को बारिश के बाद जलस्तर लगभग 860 से 861 फीट तक बढ़ गया था, जिसके कारण डैम के आठ गेट खोलने पड़े थे. रविवार को जलस्तर घटकर लगभग 856.80 फीट हो गया, जिसके बाद पांच गेट बंद कर दिए गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!