बोल बम के नारे से गूंजा गुंजरडीह और हरलाडीह, दर्जनों कांवरिया सुल्तानगंज रवाना
Nawadih: नावाडीह प्रखंड के गुंजरडीह और बरई पंचायत के हरलाडीह के दर्जनों शिव भक्त रविवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. गुंजरडीह में रविवार की सुबह मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू और झामुमों नेता गुजनू महतो ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर बाबा धाम के लिए रवाना किया. वहीं हरलाडीह में समाजसेवी टुनटुन साव और प्रकाश साव ने सभी कांवरियों को फल खिलाकर रवाना किया।.
इससे पूर्व शिव भक्तों ने “बोल बम की नारा है, बाबा एक सहारा है, बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है” आदि जयकारों से पूरे गांव को भक्ति मय बना दिया था. शिव भक्त मिथलेश महतो, जितेंद्र साव, दुर्गा प्रसाद साव, मोतीलाल तुरी, छोटन साव ने कहा कि वे सभी कांवरिया सुल्तानगंज जाकर वाहिनी गंगा से सोमवारी पवित्र जल भर कर औघड़ दानी बोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे और गांव व क्षेत्र की अमन-चैन व खुशहाली की दुआ करेंगे.
मौके पर राजेश रजक, अमीरिका धोबी, बबलू ठाकुर, बिनोद तुरी, हेमलाल शर्मा, प्रेमचंद कुमार, रामेश्वर साव, महेश ठाकुर, सपन कुमार, रंजीत कुमार, बिक्कू कुमार, गोलू कुमार, सुशीला देवी, मीना देवी, राजेश गिरी, भगन तुरी, अंकित शर्मा, सतीश वर्णवाल, प्रदीप वर्णवाल, वीरेंद्र वर्णवाल आदि बम मौजूद थे.
