Homeबोकारोके बी कॉलेज बेरमो में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

के बी कॉलेज बेरमो में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

के बी कॉलेज बेरमो में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

कथारा: बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ( एन एस एस ) द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. उक्त आयोजन कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में किया गया. मुख्य अतिथि आत्मरक्षा प्रशिक्षक धानांतर कुमार, विशिष्ट अतिथि सहायक आत्मरक्षा प्रशिक्षक कुमारी आकांक्षा, रतन कुमारी थे.

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मरक्षा तकनीकों के बारे में जानकारी होने से छात्राओं को खुद की रक्षा करने में मदद मिलती है बल्कि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक जीवन कौशल है जो लड़कियों को आस पास के वातावरण के बारे में अधिक जागरूक होने और किसी भी समय अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहने मे मदद करता है।


प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा नारी कोमल है, कमजोर नहीं. शक्ति का नाम ही नारी है. आत्मरक्षा प्रशिक्षण तकनीक छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद करती है. मौलिक अधिकार के तहत आत्मरक्षा कानून भी बनाए गए हैं जिसका उल्लेख भारतीय दंड संहिता के धारा 96 से लेकर 106 मे है. मार्शल आर्ट, जूडो, ताईकवांडो, कराटे आदि सीख विपरीत और अकल्पनीय स्थिति से सामना करते हुए मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक रूप से अन्य छात्राओं को भी सशक्त बनाएंगी.
डा अरुण कुमार रॉय महतो, प्रो सुनीता कुमारी, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु, मो साजिद, दीपक कुमार राय, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, राजेश्वर सिंह , भगन घासी, संजय आदि कॉलेज परिवार के सद्स्यों, बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!