तीसरी सोमवारी को शिवालय में उमड़ी भक्तों की भीड़ बेरमोबेरमो में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी. सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. करगली वाशरी के समीप सत्य नारायण शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें देखी गईं. भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, अच्छत, फूल, धूप और अगरबत्ती से पूजा की. इस अवसर पर मथुरा रवानी और अमित यादव ने खीर और खिचड़ी का भोग सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया. इस मौके पर दीपक महतो, राजीव महतो, विनोद सिंह, सोनू सिंह, मनोज चंद्रवंशी, अमित रवानी, राज यादव और बिनोद महतो सहित कई अन्य प्रमुख लोग भी शामिल थे.
