बीएमएस के नेता और सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी को दी गई विदाई
बेरमो
बेरमो में सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्र के सदस्यों द्वारा सोमवार को सीसीएल के संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य और भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के बोकारो एवं धनबाद जिला विभाग प्रमुख रवींद्र कुमार मिश्रा को सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र से सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया. यह स्वागत समारोह ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया.
समारोह में यूनियन की ओर से ढोरी क्षेत्र के बीएमएस और सीसीएल सीकेएस के सभी शाखा के अध्यक्ष, सचिव तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप और क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे. मौके पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा रवींद्र कुमार मिश्रा को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.
अपने संबोधन में रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हें ढोरी क्षेत्र सहित सीसीएल के सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला है. उन्होंने सदैव मजदूर हित में कार्य किया है और संगठन द्वारा दिए गए सभी दायित्वों को ईमानदारी से निभाया है. उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी और अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर एवं महामंत्री सुधीर घुरडे का भी आभार प्रकट किया.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप और क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने की. मौके पर बीएमएस के संत सिंह, ललन मल्लाह, बुधन प्रसाद नोनीया, अजय सिंह, बिरेन्द्र गुप्ता, राजेश पासवान, सुबीर मुखर्जी, भुनेश्वर, जीवन लाल रजक, सोमनाथ मिश्रा, प्रेमलता, अनुभा चक्रवर्ती और अन्य सदस्य उपस्थित थे.
