Homeबोकारोहत्या के विरोध में सड़क जाम, एक गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में...

हत्या के विरोध में सड़क जाम, एक गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में हुई पोस्टमार्टम

हत्या के विरोध में सड़क जाम, एक गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में हुई पोस्टमार्टम
कथारा
बेरमो अनुमंडल अंतर्गत कथारा ओपी थाना क्षेत्र के झिरकी रविदास टोला में 25 वर्षीय मनीष कुमार की हत्या के विरोध में मंगलवार को कथारा मुख्य चौक पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. मनीष की हत्या धारदार हथियार से घर में घुसकर की गई थी, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने “मनीष के हत्यारों को फांसी दो” की मांग करते हुए नारेबाजी की और हाथों में बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

सड़क जाम की सूचना मिलने पर गोमिया सीओ प्रदीप कुमार महतो, कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति, गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, तेनुघाट पुलिस, दल-बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर सड़क जाम हटाया.

 

हालांकि, कुछ असंतुष्ट लोग सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच गए और मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया. लगभग दो घंटे तक गोमिया सीओ, बोकारो थर्मल थाना इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, और तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. अंततः कुछ प्रबुद्ध लोगों की पहल पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. परिजनों के मांग पर मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!