बेरमो: जनता मजदूर संघ का मिलन समारोह संपन्न
Kathara: कथारा में श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रीतीलाल महतो ने की, जबकि संचालन महाप्रबंधक कार्यालय के सचिव दीपक रंजन द्वारा किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद उपस्थित रहे.
इस अवसर पर, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में, कामोद प्रसाद ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता मजदूर संघ हमेशा से मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और भविष्य में भी यह संगठन मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगा.
इस मिलन समारोह में कन्हैया राम, गणेश कुमार, रामेश्वर चौधरी, हजरत अंसारी, रामेश्वर गोप, धनेश्वर यादव सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे.
