गोमिया में शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाया गया
Gomia: आजसू पार्टी गोमिया प्रखंड द्वारा गुरुवार को विधायक आवास में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने की. मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लंबोदर महतो सहित अन्य उपस्थित लोगों ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया.
विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन को गति प्रदान की और झारखंड के लोगों को उनके हक और अधिकारों के लिए जागरूक किया.
इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, आजसू नेत्री कौशल्या देवी, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, पंसस सरयू रविदास, बुधन रविदास, प्रखंड सचिव मो. मिनहाज अंसारी, आजसू गोमिया पंचायत अध्यक्ष राजकुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार एवं संदीप स्वर्णकार, कोलेश्वर रविदास, गोपाल यादव, चरकु यादव, मालती देवी, बसंती देवी, रविंद्र प्रसाद, सोमनाथ गंझू, शंभू रविदास, श्रवानंद श्रीवास्तव, रंजित सिंह, सुमित महतो, हैप्पी, दीपक आदि उपस्थित थे.
विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने गोमिया पंचायत, पलिहारी गुरुडीह पंचायत, स्वांग उतरी एवं दक्षिणी, हजारी पंचायत आदि में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं एवं बहनों द्वारा आवेदन जमा करने की स्थिति का जायजा लिया और इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस मौके पर जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, मुखिया बलराम रजक, सपना कुमारी, बिनोद विश्वकर्मा, रीना सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पंसस सुशीला देवी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
