Homeबोकारोकस्तूरबा विद्यालय में अतिरिक्त भवन का किया गया शिलान्यास

कस्तूरबा विद्यालय में अतिरिक्त भवन का किया गया शिलान्यास

कस्तूरबा विद्यालय में अतिरिक्त भवन का किया गया शिलान्यास

Tenughat: तेनुघाट में गोमिया विधायक डा. लंबोदर महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, और मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा कस्तूरबा विद्यालय में एक अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास के बाद डा. महतो ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता थी, इसलिए इस भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे छात्राओं को कोई असुविधा नहीं होगी.

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में जल्द ही लाइट और चापाकल की व्यवस्था की जाएगी. शिलान्यास के बाद डा. महतो ने विद्यालय की छात्राओं के साथ जनरल नॉलेज से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे और उन्हें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं.

इस मौके पर चंद्रिका यादव, राजेश कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव, पंकज पाठक, जितेंद्र यादव, मनोज पोद्दार, दीपक यादव, केदार यादव, रिजवान अंसारी सहित विद्यालय के शिक्षिकाओं और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसके पहले उन्होंने राजकीय कृत मध्य विद्यालय तेनुघाट में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2023/24 का साइकिल वितरण किया. मौके जिप सदस्य माला कुमारी, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडे, वार्ड सदस्य जगदेव साह, प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष निराली बाड़ा, उपाध्यक्ष सरोज कुमार, संयोजिका प्रतिमा देवी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं शिक्षक शिक्षिका गण उपस्थित थे. जिसमें 34 छात्राओं के बीच साइकल का वितरण किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!