Homeबोकारोबेरमो: कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कोयला व्यापारियों ने ट्रांसपोटिंग...

बेरमो: कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कोयला व्यापारियों ने ट्रांसपोटिंग किया ठप

बेरमो: कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कोयला व्यापारियों ने ट्रांसपोटिंग किया ठप
बेरमो
सीसीएल के कारो परियोजना में लोकल सेल से जुड़े कोयला व्यापारी और ट्रक मालिकों ने शुक्रवार को रोड सेल में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कारो मोड़ पर कोयला ट्रांसपोर्टिंग को ठप कर दिया. इनका मांग है कि लोकल सेल में कोयला उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और ट्रक मालिकों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है.

इस दौरान तीन घंटे के बाद, परियोजना कार्यालय में सेल ऑफिसर शंकर झा के साथ लोकल सेल से जुड़े प्रतिनिधियों की वार्ता हुई. बातचीत में आरोप लगाया गया कि एक कंपनी को ट्रांसपोर्टिंग के जरिए अच्छे ग्रेड के स्टीम कोयले को बालीडीह साइडिंग ले जा रही है और इस प्रक्रिया में भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है. कोयला व्यापारियों ने विशेष रूप से एम अग्रवाल के 6 हाइवा में लोड किए गए स्टीम कोयले की जांच की मांग की.


डीओ होल्डरों ने आरोप लगाया कि सेल ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी कोटा बनाने में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हैं. कोयला व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने उनकी स्थानांतरण की मांग की. वार्ता में सहमति बनने के बाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग को फिर से शुरू किया गया.

इस मौके पर सीआइएसएफ इंस्पेक्टर एके सिंह और अन्य प्रमुख लोग, जिनमें दीपक सिंह, मोनू सिंह, विशाल सिंह, पंकज सिंह, मुन्ना पंडित, अभिमन्यु यादव, रामचंद्र यादव आदि शामिल थे, उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!