HomeBlogब्यूटीशियन का हुनर प्राप्त कर लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं: मुखिया अंशु

ब्यूटीशियन का हुनर प्राप्त कर लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं: मुखिया अंशु

ब्यूटीशियन का हुनर प्राप्त कर लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं: मुखिया अंशु
Gomia: गोमिया प्रखंड अंतर्गत ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित विवाह मंडप परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया अंशु कुमारी ने की. उन्होंने कहा कि माहेर संस्था इस क्षेत्र में महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए अनेक प्रकार के प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है. यहां भी संस्था के द्वारा योग्य और जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त में ब्यूटिशियन, सिलाई, और कढ़ाई सहित अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार कर सकती है. आज के मौजूदा दौर में ब्यूटीशियन कोर्स की मांग बढ़ रही है. इसलिए यह व्यवसाय का एक अच्छा साधन हो सकता है. इस प्रशिक्षण शिविर को दुल्हन ब्यूटी पार्लर की प्रशिक्षक निशा सिंह के द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. मौके पर सुपरवाइजर तायिबा खातून और संजय कुमार (गोमिया इंचार्ज) भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!