Homeबोकारोकावरियों का जत्था बाबा धाम जाने का जारी है सिलसिला

कावरियों का जत्था बाबा धाम जाने का जारी है सिलसिला

कावरियों का जत्था बाबा धाम जाने का जारी है सिलसिला

Gomia/Tenughat: गोमिया प्रखंड के गोमिया पंचायत के पड़रिया ग्राम से शुक्रवार को नवयुवक कांवरिया संघ के बैनर तले 31 कांवरियो का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ. इस अवसर साड़म एवं स्वांग क्षेत्र के जिप सदस्य अकाशलाल सिंह ने स्थानीय श्री हनुमान जी मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात रवाना कराया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगा जी से कांवर में जल भरकर पैदल चलकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करेंगे. मौके पर उप मुखिया अनिल कुमार यादव, भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, लखन यादव सहित श्रद्धालुओं में जितेंद्र यादव, रौशन यादव, राहुल यादव, अक्षय यादव, निरंजन यादव, रवि यादव, संदीप यादव, मंटू यादव, चंदन यादव, राजू यादव, दीपक यादव, पिंटू यादव, लक्ष्मी देवी, इंदु देवी, चंदन यादव, कंचन देवी, पिंकी देवी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, विमला देवी, रानी कुमारी आदि शामिल हैं.


तेनुघाट से भी कावरियां का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधिवक्ता सह पत्रकार बम लहरी कांवरियां का जत्था सुबह तेनुघाट में पहाड़ी शिव मंदिर और छाता चौक शिव मंदिर में भगवान की पूजा कर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए.
कांवरियों की जत्था में रतन कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, विनय कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, सज्जू सुजीत, वेंकट हरि विश्वनाथन, विभा विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, मनीष कुमार शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!