Homeबोकारोकोयला चोरी रोकने के लिए बोकारो थर्मल थाना व कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा...

कोयला चोरी रोकने के लिए बोकारो थर्मल थाना व कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग ने किया छापामारी

कोयला चोरी रोकने के लिए बोकारो थर्मल थाना व कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग ने किया छापामारी

Kathara: सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना के कांटा घर सहित क्रेशर के पास से हो रही अवैध कोयला ढुलाई को रोकने के लिए कथारा महाप्रबंधक के आदेशानुसार शनिवार को छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी अभियान क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व मे बी.टी.पी.एस. थाना के सहयोग से क्षेत्रीय गस्ती दल एवं जारंगडीह गस्ती दल संयुक्त रूप से की गई गई. वहीं गस्ती गाड़ी को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए. छापामारी के दौरान कोयला की अवैध ढुलाई में संलिप्त कोयला से लदा 3 मोटरसाइकिल तथा 5 साइकिल को जप्त कर गस्ती दल के जवानों के द्वारा मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया, तथा कोयला से भरा लगभग 40 से 45 बोरा को पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया. साथ ही बरामद कोयला को जरांगडीह कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया, जिसका वजन लगभग 3 टन होगा. गस्ती में मौजूद जवानों में इबरार हुसैन, नागेश्वर नोनिया, मंटू सिंह, गौतम राम, भुनेश्वर, बजरंग लाल बी.टी.पी.एस थाना के पुलिस बल तथा झारखंड होम गार्ड के जवान भी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!