Homeबोकारोगोमिया: ग्राम सभा के अधिकार को खत्म कर, वन पूंजीपतियों को दे...

गोमिया: ग्राम सभा के अधिकार को खत्म कर, वन पूंजीपतियों को दे रही है केंद्र सरकार: डॉ रघुनंदन सिंह

गोमिया: ग्राम सभा के अधिकार को खत्म कर, वन पूंजीपतियों को दे रही है केंद्र सरकार: डॉ रघुनंदन सिंह

गोमिया/दीपक
गोमिया प्रखंड के स्वांग दक्षिणी पंचायत भवन के समीप स्टेज पर शनिवार को वीरांगना फूलन देवी की 61 वीं जन्म जयंती के अवसर पर बहुजन मुक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश का द्वितीय प्रदेश अधिवेशन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंबल घाटी से वीरांगना फूलन देवी के भांजा सह राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा रघुनंदन सिंह निषाद उर्फ मल्लाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माया जमदडे शामिल हुए.

इस अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि वन संरक्षण संशोधन अधिनियम 2023 लागू होने से पेसा एक्ट, आर्टिकल 244 के माध्यम से 5 वी एवं 6 वी अनुसूची में मिले हुए संवैधानिक विशेषाधिकार, वन अधिकार, ग्राम सभा के अधिकार एवं जनजाति सलाहकार परिषद के अधिकारों को खत्म करके केंद्र सरकार के द्वारा वनों का निजीकरण करके वन को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है. वहीं आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों की जमीनों में छुपी हुई बहुमूल्य धातुओं का दोहन करने के लिए पूंजीपतियों को जमीन का आवंटन करके आदिवासियों को जल, जंगल, मकान एवं जमीनों के मालिकाना हक एवं अधिकार से वंचित किया जा रहा है. इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण के नाम पर वर्षों से जंगलों के अंदर एवं इसके आसपास निवास कर रहे आदिवासियों को बड़े पैमाने पर विस्थापित किया जा रहा है. वन प्राणियों के संरक्षण के बहाने नेशनल पार्क एवं अभ्यारण बनाकर वर्षों से जंगलों के आसपास निवास कर रहे आदिवासियों को वन पर आधारित आजीविका एवं रोजगार छिनकर उन्हें पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर राम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंसूर अंसारी एवं ज्योति भेंगरा, राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार चावला एवं पारस नाथ भोक्ता, न्यू मिशन लाइफ केयर संस्था के निदेशक सुनीता सिंह, झारखंड नव निर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह, झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव साहेब राम भोक्ता, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक बासुदेव भगत, महासचिव डा सतीश कुमार, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ शाहिद रजा, इतवा उरांव थे.
मौके पर बिनोद गंझू, किंजल कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!