बेरमो: छ दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल मैच का हुआ शुभारंभ
बेरमो
बेरमो के करगली गेट स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड में शनिवार से छह दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन समुत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा किया गया. उद्घाटन समारोह में बेरमो थाना के सबइंस्पेक्टर मो. शाहिद, ओमशंकर सिंह, मंचू सिंह, चंदन चौहान, और सुब्रतो गांगुली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
उद्घाटन मैच में मां मनसा क्लब कुरपनिया और एफसी क्लब मकोली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मां मनसा क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की. सब इंस्पेक्टर शाहिद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है, और खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए.
आयोजन समिति के सदस्य ओमशंकर सिंह, चंदन चौहान, और मंचू सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 अगस्त को होगा. विजेता टीम को 21,000 रुपये और पुरस्कार, उपविजेता टीम को 11,000 रुपये, तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीमों को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. रेफरी की भूमिका ए एल चक्रवर्ती उर्फ बुकु दा, सुबीर मुखर्जी, और संतोष कुमार ने निभाई.
इस अवसर पर अभिमन्यु पासवान, विवेक पाठक, आनंद कुमार, शुभम वर्मा, और मिथलेश सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
